सड़क दुर्घटना में मृतक स्व. श्री हेमन्त पात्रे, श्री योगेश मंगेशकर और श्री तामस्कर बंजारा के परिजनों के लिए 75 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389205897)

सड़क दुर्घटना में मृतक स्व. श्री हेमन्त पात्रे, श्री योगेश मंगेशकर और श्री तामस्कर बंजारा के परिजनों के लिए 75 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

मुंगेली 05 दिसम्बर 2020// कलेक्टर श्री पी.एस एल्मा के निर्देश पर मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर ने सड़क दुर्घटना में ग्राम सोनपुरी के मृतक स्व. श्री हेमन्त पात्रे, के निकटतम वैध वारिस पिता श्री बिशेसर पात्रे, ग्राम सोनपुरी के मृतक स्व. श्री योगेश मंगेशकर के निकटतम वैध वारिस माता श्रीमति माला और ग्राम सोनपुरी के ही मृतक स्व. श्री तामस्कर बंजारा के निकटतम वैध वारिस पिता श्री खेमसिंह बंजारा के लिए क्रमशः 25 – 25 हजार रूपये की राशि की आर्थिक सहायता स्वीकृति की है। उन्होने आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत राशि की स्वीकृति न्यायालय नायब तहसीलदार मुंगेली के जांच प्रतिवेदन के आधार दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को ओडिशा बॉर्डर से दबोचा

🔊 Listen to this दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार …