छग.पूर्व मुख्यमंत्री के बड़े भाई की अंत्येष्ठी में शामिल हुए,भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता….

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389205897)

छग.पूर्व मुख्यमंत्री के बड़े भाई की अंत्येष्ठी में शामिल हुए,भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता….

रायपुर-छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह का रविवार को निधन हो गया था।उनका निधन दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में हुआ, जहां उनका इलाज चल रहा था।जिनका आज अंत्येष्ठी कार्यक्रम रायपुर देवेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में किया गया।
छग.पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह की सोमवार को पार्थिव देह के दर्शन के बाद अंतिम यात्रा शंकर नगर से निकली।स्वर्गीय अशोक सिंह के पार्थिव शरीर को डॉ.रमन सिंह समेत कई नेताओं ने कन्धा दिया।अशोक सिंह के बड़े बेटे साहिल सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।
अंत्येष्टि में प्रदेश के कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल हुए।इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल तखतपुर अध्यक्ष मुकेश ताम्रकार जी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री डॉ.रमन सिंह जी के बड़े भाई अशोक सिंह के अत्येष्टि में रायपुर में सम्मिलित हो कर,अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर मृतात्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया गया।अंत्येष्टि के दौरान कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।इनमें विक्रम ठाकुर,संतोष निर्मलकर,राहुल,काव्यसिंह क्षत्री सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …