Breaking News

तख़तपुर मे पंचायत सचिव एवम् रोजगार सहायक संघ द्वारा धरना स्थल में कार्य सिद्धि यज्ञ आयोजित

छःग  ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

पंचायत सचिव एवम् रोजगार सहायक संघ द्वारा धरना स्थल में कार्य सिद्धि यज्ञ आयोजित

तख़तपुर;- ग्राम को पंचायत सचिव एवम् रोजगार सहायक संघ द्वारा संयुक्त रूप में धरना स्थल में प्रांतीय निर्देश अनुसार विधि विधान से कार्य सिद्धि यज्ञ हवन किया गया। यज्ञ संपादन का कार्य श्री शिव कुमार शुक्ला जी राजपुर वाले द्वारा कराया गया। यज्ञ यजमान श्रीमती चित्रलेखा कौशिक/श्री श्याम कुमार कौशिक सचिव ग्राम पंचायत बीजा द्वारा कराया गया। ब्लाॅक अध्यक्ष श्री राम लाल सिंगरौल ने बताया कि दिनांक २६/१२/२०२० से प्रारंभ अनिश्चित कालीन काम बंद, कलम बंद हड़ताल के तेरहवें दिन छत्तीसगढ़ के पूरे १४६ विकासखंडों में सभी धरना स्थल में हमारी मांग ०२ वर्ष की परिवीक्षा अवधि समाप्ति पश्चात शासकीय करण की पूर्ति के लिए विधि विधान से यज्ञ हवन किया गया है। जिससे भगवान गणपति जी प्रसन्न होकर हमें कार्य सिद्धि का आशीर्वाद दिए हैं एवम् सद्बुद्धि प्रदाता के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री जी को हमारी मांग पूर्ति के लिए सद्बुद्धि प्रदान करेंगे। आज धरना स्थल में ब्लॉक अध्यक्ष श्री राम लाल सिंगरौल के साथ में ब्लॉक सचिव श्री कृष्ण कुमार कौशिक उपाध्यक्ष हरप्रसाद भास्कर धर्मेंद्र पटेल मनमोहन साहब टंडन कोषाध्यक्ष श्री सुखनंदन सिंगरौल सुरेश मिश्रा टाइम लाल कौशिक राजकुमार खुंटियारे अयोध्या प्रसाद तिवारी शिव कश्यप कृष्णदास कोसले दिनेश कुमार कौशिक सोखी लाल कर अक्षय श्रीवास ध्रुव कुमार कश्यप सहस राम कौशिक परसराम मरावी अश्वनी निर्मलकर राजेश ठाकुर अनवर अली त्रिभुवन मेहर संतोष कौशिक हर नारायण कौशिक वीरेंद्र कुमार सूर्यवंशी मंगल सिंह ध्रुव मुकेश कौशिक अनुज राम सिंगरौल नाथूराम सिंगरौल ईश्वर कौशिक मुन्ना लाल यादव शिवकुमार लहरें दिलीप कुमार पात्रे जितेंद्र कुमार साहू भाग बली मार्को राम सिंह निषाद राजकुमार केवट संतोष ध्रुव संतोष साहू संजीव जयसवाल सत्य प्रकाश साहू उमेश जयसवाल नरेश कुमार सूर्यवंशी आत्माराम मेहर शोभना दुबे अनु साहू भारतीय राजपूत रुखसाना खान मनीषा कश्यप निर्मला कश्यप पूर्णिमा पांडे सुभा साहू संतोषी गढ़वाल संतोषी लहरें साधना कश्यप साधना जगत सावित्री साहू अमृता सिंह ठाकुर एवं रोजगार सहायक के सभी साथी उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …