*विकास तिवारी के रिपोर्ट
सरकार बदली-अधिकारी जस के तस,,कार्य करने का अंदाज अभी भी पुराना*
*25-जनवरी धान तक खरीदने की बात से भड़के किसान ,,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला के हस्तक्षेप के बाद हुवा मामले का निराकरण।*
*दिनांक:-11-01-2018*
*करगीरोड-कोटा:-प्रदेश मे नई सरकार आने के बाद से किसानों के हक़ में नित-नए फैसले लेने के बाद किसान काफी खुश दिखाई पड़ रहे हैं, पर अधिकारी वर्ग अभी भी पुराने ढर्रे पर काम कर रहे है, प्रदेश सरकार और प्रदेश के खाद्य मंत्री द्वारा 30-जनवरी तक धान खरीदी की समय-सीमा तय की गई है, उसके बाद भी विभागीय अधिकारी द्वारा किसानों को गुमराह किया जा रहा है,अपने तरफ से मनमाने तरीके से आदेश पारित कर रहे हैं, मिली जानकारी के अनुसार धान खरीदी की मियाद 25 जनवरी तक करने के आदेश को लेकर डीएम शोभना तिवारी द्वारा देने के बाद किसान हलाकान-परेशान हो गए थे।*
*धान खरीदी केंद्र में आदेश की जानकारी लगते ही किसान व किसानों के समूह के द्वारा अपनी इस समस्या के बारे में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला को अवगत कराया, जानकारी लगते ही सूचना को गम्भीरता से लेते हुए संदीप शुक्ला ने डीएम शोभना तिवारी से इस विषय पर चर्चा किया गया किसानों की समस्या के बारे में अवगत कराया चर्चा उपरांत डीएम ने किसानों को 25 जनवरी के बाद भी धान खरीदने की बात कही गई, नई सरकार के गठन के बाद सरकार काफी तेज गति से कार्य करने की कोशिश कर रही है, उसके साथ ही कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा भी समस्याओं पर त्वरित ध्यानाकर्षण करते हुए आगे बढ़ कर लोगो की मदद की जा रही है ,जो कि एक अच्छा उदाहरण है, समस्या का निराकरण होने के बाद किसानों ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला को धन्यवाद प्रेषित किया आगे कांग्रेस पदाधिकारी ने किसानों को भविष्य में भी सहयोग करने की बात कही,उनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कांग्रेस की सरकार धान का एक-एक दाना खरीदेगी किसानो के आशीर्वाद से ही कांग्रेस की सरकार बनी है,और किसानों के साथ कोई भेदभाव नही किया जाएगा।*
ISB24NEWS Online News Portal

