मुंगेली (छ.ग ब्यूरो चीफ पी बेनेट)
मुंगेली पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के मार्गदर्शन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तेज राम पटेल के नेतृत्व में DSP मोनिका सिंह परिहार, रक्षा टीम प्रभारी कविता धुर्वे, क्राइम ब्रांच, पथरिया पुलिस, पुलिस लाइन के बल के साथ थाना सरगांव क्षेत्र में बासीन सागौन प्लांट में शिवनाथ नदी के किनारे दो जुआ के फड़ पर रेड कार्यवाही किये। एक जुआ के फड़ से 9 आरोपी ₹10, 580 और 9 मोबाइल 5 बाइक पकड़े गए। दूसरे फड़ से 8 आरोपी ₹15,200 और 8 मोबाइल 2 बाइक पकड़े गए। सभी के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
ISB24NEWS Online News Portal


