Breaking News

तीन दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेसन कार्यक्रम क्वेस्ट फार एन वनफेस वन टीचिंग आइडियाज वर्कशाॅप कार्यक्रम प्रारंभ

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

तीन दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेसन कार्यक्रम क्वेस्ट फार एन वनफेस वन टीचिंग आइडियाज वर्कशाॅप कार्यक्रम प्रारंभ

मुंगेली 08 दिसम्बर 2020// छत्तीसगढ़ शासन के फ्लैगशीप योजना के अंतर्गत जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नवनियुक्त शिक्षको का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कलेक्टोरेट स्थित आगर सभा कक्ष में प्रारंभ हुआ। कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने आज से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री एल्मा ने शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप सामान्य जनो को स्कूलो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट शिक्षक प्रदान करने के संबंध में शिक्षको को सब्जेक्टिव एवं कन्टेट आधारित प्रशिक्षण देने की शुरूआत की गई है। उन्होने कहा कि शिक्षको को अध्ययन अध्यापन में दक्षता हेतु प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञ शिक्षा विदो को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। उन्होने शिक्षा विदो को गुणवत्ता युक्त शिक्षा के संबंध में प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये। ताकि प्रशिक्षण की सार्थकता साबित हो। जिला पंचायत सीईओ श्रीमति नुपूर राशि पन्ना ने कहा कि क्वेस्ट फाॅर एन $1 टीचिंग आईडियास अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से सभी नवनियुक्त शिक्षको को अध्यापन हेतु दक्ष बनाने विशेष रूप से कार्य योजना तैयार किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री भारद्वाज ने सभी नवनियुक्त शिक्षको को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण सत्र को पूरी रूचि के साथ शामिल होने की बात कहीं। प्र्रशिक्षण समन्वयक एवं डीपीएस जगदलपुर की प्राचार्य सुश्री मनीषा सिंह ने प्रशिक्षण सत्र में शिक्षको केे लिए तैयार कार्य योजना पर चर्चा की। प्रशिक्षक समन्वयक सुश्री मनीषा सिंह एवं मास्टर टेªनर श्री नवनीत रंजन, सुश्री जाॅली राॅय, श्री एम भूपेश एवं कम्प्यूटर एक्सपर्ट सुश्री बबली सील की विशेष उपस्थित थी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, प्राचार्य डाॅ आई पी. यादव, लाईवलीहुड काॅलेज की परियोजना अधिकारी श्रीमति निखत कुरैशी भी मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन एम आई एस प्रशासक श्री अशोक सोनी ने किया।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …