Breaking News

लॉकडाउन के पूर्व अवैध शराब ,,ऊंचे दाम पर विक्री करने, शराब स्टोर करने के फिराक में 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छःग ब्यूरो चीफ पी  बेनेट(7389105897)

अवैध शराब परिवहन पर सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्यवाहि,,लॉकडाउन के पूर्व अवैध शराब  खपाने की थी तैयारी,,कुल 130 पाव देसी मसाला शराब जप्त

जप्त शराब 23.4 बल्क लीटर जिसका बाजार मूल्य ₹10400 साथ ही बिक्री रकम ₹4900 और एक पैशन प्रो बाइक समेत कुल ₹85000 की संपत्ति सहित 2 आरोपी गिरफ्त

 बिलासपुर:- सिरगिट्टी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की इंडस्ट्रियल एरिया तिफरा में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के प्रयास में है सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों से अवगत करा कर पर थाने से पेट्रोलिंग पार्टी रवाना किया गया जहां बजरंग स्वीट्स के पीछे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को बाइक में अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः *रामायण सूर्यवंशी पिता तुकाराम सूर्यवंशी उम्र 32 वर्ष निवासी तिफरा,कृष्णा राम पिता दिलीप राम उम्र 34 वर्ष निवासी बीरगांव* रायपुर बताए जिनके  कब्जे से 130 पाव देसी प्लेन शराब 23.4 बल्क लीटर शराब बरामद हुआ*। परिवहन तथा भंडारण के  संबंध में उनके पास कोई दस्तावेज भी नहीं थे पूछताछ पर उन्होंने लॉकडाउन में ऊंची कीमत पर शराब बिक्री करने के लिए ले जाना बताएं साथ ही रास्ते में कुछ लोगों को शराब भी बिक्री किए थे बताए आरोपियों के कब्जे से शराब के अलावा एक पैशन प्रो बाइक मूल्य 70000 रुपये तथा बिक्री की रकम ₹4900 की भी जब्ती की गई  शराब समेत पुलिस द्वारा जप्त की गई कुल संपत्ति की कीमत ₹85000 है। मामले मैं अपराध क्रमांक 107 / 2021 धारा 34 (2) 59 क कायम कर आरोपियों को माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा  गया,,

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी  सिरगिट्टी फैजुल शाह तथा सहायक उपनिरीक्षक गुलाब पटेल आरक्षक केशव मार्को तथा आरक्षक सुमंत कश्यप की सराहनीय भूमिका रही

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …