Breaking News

जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने जिलेवासियों को पोला तिहार की दी बधाई

पी बेनेट 7389105897

जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने जिलेवासियों को पोला तिहार की दी बधाई

मुंगेली // जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने जिलेवासियों विशेष रूप से किसान भाइयों को पारंपरिक पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। जिपं सदस्य साहू ने लोगों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।

उन्होंने कहा है कि पोला तिहार छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा है। इस त्यौहार में उत्साह से बैलों और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होने के लिए प्रार्थना की जाती है। यह त्यौहार हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व है। जिपं सदस्य दुर्गा साहू ने कहा कि यह पर्व बच्चों को हमारी संस्कृति और परम्पराओं से परिचय कराने का भी अच्छा माध्यम है। घरों में प्रतिमान स्वरूप मिट्टी के बैलों और बर्तनों की पूजा कर बच्चों को खेलने के लिए दिया जाता है,जिससे बच्चे अनजाने ही अपनी मिट्टी और उसके सरोकारों से जुड़ते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं पर अब सीधी एफआईआर दर्ज करने का आदेश

🔊 Listen to this सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं …