नगर पंचायत बरेला में नरेश पटेल ने मारी बाजी वही जरहागांव मे रुपाली वेदप्रकाश लहराया जीत का परचम

नपा बरेला में भाजपा से नरेश पटेल ने बंफर वोट से जीत का परचम

मुंगेली. नगरीय निकाय चुनाव का मतदान 11 तारीख को हुआ था,नगर पंचायत बरेला का मतगणना भी आर साव स्कूल में प्रातः 9 बजे रिटर्निंग ऑफिसर डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नायाब तहसीलदार प्रकृति ध्रुव, सीएमओ चंद्र भूषण बांधे के मार्गदर्शन में सभी पार्टी के एजेंट ,के मौजूदगी में मतगणना किया गया। अध्यक्ष के लिए भाजपा से नरेश पटेल ने 2321 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण कुमार यादव को 1362 वोट से पराजित किया वही वार्ड 1 भाजपा नितेश पटेल 214 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से जोहन पटेल को 46 वोट से हराया,वार्ड 2 कांग्रेस से देवहूति पटेल 158 वोट प्राप्त कर अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा जमुना पटेल भाजपा को 39 वोट से पराजित किया,वार्ड 3 भाजपा जया पटेल 138 मत प्राप्त कर अपने निकटम प्रतिद्वंदी रूखमणि टंडन कांग्रेस को 75 वोट से हराया,

वार्ड 4 भाजपा हीरा लाल पटेल 160 मत प्राप्त कर अपने निकटम प्रतिद्वंदी अन्नू पटेल कांग्रेस को 29 वोट से पराजित किया,वार्ड 5 कांग्रेस मुन्नी बाई पटेल 105 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अन्नपूर्णा निर्मलकर को 1 वोट से हराया ,वार्ड 6भाजपा सुनीता विजय दीवान 125 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुनीता साहू कांग्रेस को46 वोट से पराजित किया, वार्ड 7 भाजपा प्रदीप ध्रुवंशी 188 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र अग्रवाल निर्दलीय को 91 वोट से हराया,वार्ड 8 संजय कुमार भाजपा 131 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजा पटेल निर्दलीय को 44 वोट से पराजित किया,वार्ड 9 भाजपा शेख जैनुल 207 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कन्हैया पटेल कांग्रेस को 171 वोट से पराजित किया ,वार्ड 10 भाजपा विवेक बंटी सेमरिया 170 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डेरहाराम पटेल निर्दलीय को104 वोट से हराया,वार्ड 11 भाजपा जगदीश साहू 146 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज धुरी कांग्रेस को 113 वोट से पराजित किया ,वार्ड 12 भाजपा भगेला ध्रुवंशी 113 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस रामनाथ धुरी को 74 वोट से पराजित किया ,वार्ड 13 भाजपा राजकुमार साहू 105 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हेतराम धुरी कांग्रेस को 4 वोट से पराजित किया ,

वार्ड 14 भाजपा पिंकी निर्मलकर 159 मत प्राप्त कर अपने निकटम प्रतिद्वंदी सरोज यादव निर्दलीय को 67 वोट से पराजित किया वही वार्ड 15 भाजपा से संजय निर्मलकर ने 262 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सरोज यादव कांग्रेस को 185 वोट से पराजित किया।भाजपा के समस्त विजेता प्रत्याशियों को आब्जर्वर रामप्रसाद चौहान एसडीएम पार्वती पटेल, नवनीत कौर छाबड़ा के हाथों से प्रमाण पत्र वितरण किया इस दौरान सैकड़ों के संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे।

 

नपा जरहागांव में भाजपा से रुपाली वेदप्रकाश ने मारी बाजी

नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर 11 फरवरी को नगर पंचायत बरेला में मतदान संपन्न हुआ जिनका मतगणना 15 फरवरी को प्रातः 9 बजे बीआर साव स्कूल में रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम पार्वती पटेल, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार कमल किशोर पाटनवार ,सीएमओ सुरेश कुमार गुप्ता के मौजूदगी में किया गया। नगर अध्यक्ष पद हेतु भाजपा से रूपाली वेद प्रकाश कश्यप ने 1873 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सत्यवती रामचंद्र साहू कांग्रेस को 762 वोट से पराजित किया

वही वार्ड 1 भाजपा 100 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामकुमार धुरी निर्दलीय को 43 वोट से पराजित किया,वार्ड 2 भाजपा राधिका जायसवाल 127 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कामिनी रोहित जायसवाल को 18 वोट से हराया ,वार्ड 3 लता सुखराम कश्यप निर्दलीय 50 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शैलेन्द्री नरबद कश्यप भाजपा को 8 वोट से हराया ,वार्ड भाजपा लोकेश कश्यप 141 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ओम प्रकाश साहू कांग्रेस को 90 वोट से पराजित किया वार्ड 5 भाजपा संतोष कुमार साहू 200 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्विंदी संजय केवट कांग्रेस को 92 मत से पराजित किया ,वार्ड संजू कुमार कश्यप कांग्रेस 88 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी तरुण साहू भाजपा को 33 वोट से पराजित किया,वार्ड 7 भाजपा ऊषा साहू 120 मत प्राप्त कर अपने निकटम प्रतिद्वंदी चमेली जायसवाल कांग्रेस को 37 वोट से पराजित किया, वार्ड 8 भाजपा मनोज कुमार कश्यप 87 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश कुमार कश्यप कांग्रेस को 56 वोट से पराजित किया ,वार्ड 9 निर्दलीय सुमित कश्यप 78 मत प्राप्त कर अपने निकटम प्रतिद्वंदी संजय कुमार श्रीवास निर्दलीय को 10 वोट से पराजित किया,वार्ड 10 कांग्रेस प्रभा कश्यप 78 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रूखमणि राजेश कश्यप निर्दलीय को 21 वोट से पराजित किया, वार्ड 11 निर्दलीय अनिल कुमार कश्यप 105 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रमाकांत कश्यप भाजपा को 70 वोट से पराजित किया ,वार्ड 11 में भाजपा से धीर सिंह बंजारे तथा निर्दलीय आकाश कुर्रे के बीच टाई हो गया ,

चिट निकालने पर धीर सिंह बंजारे भाजपा विजय हुआ, वार्ड 13 दुर्गेश्वरी नोवीन कश्यप निर्दलीय 119 मत प्राप्त कर विजयलक्ष्मी कश्यप भाजपा को 65 वोट से पराजित किया ,वार्ड 14 कांग्रेस सनोज कुमार कश्यप कांग्रेस 110 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संतोष कुमार कश्यप भाजपा को 41 वोट से हराया, वार्ड 15 भाजपा सुरेंद्र कश्यप भाजपा 110 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी तनुजा कश्यप कांग्रेस को 11 वोट से पराजित किया इस तरह से बीजेपी पार्टी ने जीत हासिल किया विजेता प्रत्याशियों को अब्जर्वर रामप्रसाद चौहान ,एसडीएम पार्वती पटेल ,नवनीत कौर छाबड़ा के हाथों से प्रमाण पत्र दिया गया इस अवसर पर सैकड़ों भाजपा समर्थक मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नरेश पटेल V/ जीवराखन पटेल की कांटे की टक्कर

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट नरेश पटेल V/ जीवराखन पटेल की कांटे की टक्कर …