सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

तखतपुर। सीएनआई चर्च तखतपुर में आयोजित सात दिवसीय वीबीएस (Vacation Bible School) क्लास का समापन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस आध्यात्मिक एवं रचनात्मक आयोजन की शुरुआत रेव्ह. नवीन मसीह की प्रार्थना से की गई, जिसमें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनके नैतिक विकास की कामना की गई।
यह वीबीएस क्लास 26 अप्रैल से 2 मई तक संचालित हुई, जिसमें प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात 8 बजे तक बच्चों के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को बाइबिल के ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन की शिक्षा देना था।
अधीक्षिका श्रुति प्रसाद एवं सिंधिया रानी द्वारा बच्चों को बाइबिल के महत्वपूर्ण संदेशों से अवगत कराया गया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने आध्यात्मिक शिक्षा को सरल और रोचक तरीके से ग्रहण किया।
इस दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए खेलकूद, नृत्य, पेंटिंग, टेबल गेम्स, बाइबल क्विज, रंग भरने की प्रतियोगिता सहित कई रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने बढ़-चढ़कर इन गतिविधियों में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चों की सहभागिता ने आयोजन को और भी सफल बना दिया।
कार्यक्रम में बच्चों के लिए प्रतिदिन भोजन की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी।

इस सेवा कार्य में  मनीष प्रसाद, सुधा हीराधर,   रूथ मधुकर बेनेट,  राकेश मसीह सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
समापन अवसर पर बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रस्तुतियों के माध्यम से सीखी गई बातों को प्रदर्शित किया। यह आयोजन न केवल धार्मिक शिक्षा का माध्यम बना, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता का भी विकास करने में सफल रहा।
अंत में आयोजकों ने परमेश्वर का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन कर बच्चों को सही दिशा देने का प्रयास जारी रहेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बारिश के कारण शेड्यूल में बदलाव, आज से फिर शुरू होंगे मुकाबले — 1 मई को अहम मैच तय

🔊 Listen to this बारिश के कारण शेड्यूल में बदलाव, आज से फिर शुरू होंगे …