कल 24 तारीख को मेहर समाज मनाएंगे,संत रविदास जयंती के भब्य समारोह

छ ग ब्युरो चीफ पी बेनेट
 मेहर समाज कल संत रविदास जी की मनाएंगे  जयंती
तख़तपुर :-मेहर समाज द्वारा संत रविदास की जयंती 24 फरवरी को बड़े बाज़ार मंदिर के पास रखा गया है।इसकी मुख्य अतिथि तख़तपुर विधायक रश्मि सिंह ठाकुर होंगी।
प्राप्त जानकरी के अनुसार तख़तपुर मेहर समाज द्वारा तख़तपुर के बड़े बाजार मंदिर के पास संत रविदास की जयंती तख़तपुर विधायक रश्मि सिंह के मुख्य आतिथ्य में मनाया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंदर कौर मक्कड़ रहेंगी।जबकि मेहर समाज की ओर से प्रमुख रूप से अश्वनी कर्माकर प्रदेश उपाध्यक्ष मेहर समाज ,राजनांदगांव की जनपद अध्यक्ष सरिता कन्नौजे, नगर पंचायत पथरिया की अध्यक्ष कुंजा देवी कर्माकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम सुबह 9 बजे पूजा अर्चना से शुरू होगा ।12 बजे से प्रवचन होगा और 3 बजकर 30 मिनट पर अथतियों का आगमन होगा।रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें समाज के लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी मोनू सेमर ब्लॉक् अध्यक्ष मेहर समाज ने  दी।
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को ओडिशा बॉर्डर से दबोचा

🔊 Listen to this दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार …