वन महोत्सव कार्यक्रम: कलेक्टर, एसपी व डीएफओ ने अल्फा पब्लिक स्कूल में रोपे पौधे

ब्यूरो रिपोर्ट

वन महोत्सव कार्यक्रम: कलेक्टर, एसपी व डीएफओ ने अल्फा पब्लिक स्कूल में रोपे पौधे

पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी – कलेक्टर राहुल देव

 मुंगेली–  जिला मुख्यालय में संचालित अल्फा पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर राहुल देव ने जामुन, पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने सीताफल और वनमंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा ने कटहल के पौधे का रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण व संवर्द्धन हेतु लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने स्कूल के शिक्षकों व बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत करने पर सराहना की और शिक्षक मानस गुप्ता द्वारा चंद्रयान 03 की सफलता पर कविता सुनाने पर उन्हें बधाई दी।

         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जैसे हमारे शरीर के लिए शारीरिक अंग महत्वपूर्ण है, वैसे ही पर्यावरण के लिए पौधे महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने स्कूल के सभी बच्चों को एक-एक पौधा गोद लेकर उसका संरक्षण व संवर्धन करने कहा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। इस हेतु हम सभी को पौधारोपण करना चाहिए।

          पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया तथा जलवायु परिवर्तन के महत्व को बताते हुए पेड़ लगाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से हमें फायदा ही होता है, नुकसान नहीं, इसलिए पौधारोपण करें तथा दूसरों को भी प्रेरित करें।

         वनमंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करते हुए पौधे लगाने व उसका संरक्षण संवर्धन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्कूल के संचालक एवं प्राचार्य को बधाई दी। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल के स्टाॅफ और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

The benefits of dating a lesbian cougar

🔊 Listen to this The benefits of dating a lesbian cougar The advantages of dating …