पवित्र वचन का चालीस दिन जीवन में महत्वपूर्ण स्थान..प्रवीण

ब्यूरो रिपोर्ट

सीएनआई चर्च तखतपुर में उपवास कालीन आराधना

पवित्र वचन का चालीस दिन जीवन में महत्वपूर्ण स्थान..प्रवीण

तखतपुर. सीएनआई चर्च तखतपुर में रेव्ह नवीन मसीह की प्रार्थना से आराधना का शुभारंभ हुआ। क्वायर टीम लीडिंग आशीष पालीवाल के द्वारा हिमांशु हेनरी ,जान माधव,मालिक राम मसीह के साथ सुंदर प्रस्तुति से चर्च में मौजूद मसीहिजन भक्ति से सराबोर भक्तिमय माहौल में प्रभु के वचनों का श्रवण किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन निलेश दिन तथा उपदेश प्रवीण दयाल द्वारा दिया गया। इस अवसर पर बाइबिल पाठ सिंधिया रानी ,अर्चना स्कॉट,शिप्रा  सैमुएल द्वारा किया गया। आराधना के संचालक निलेश दिन ने अपनी संचालन से भक्ति का माहौल बनाते हुए बीते पलो पर रौशनी डालते हुए अपनी माता मंडली से प्राप्त किए ,शिक्षा के संदर्भ में अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत किया।

आराधना के मुख्य वक्ता प्रवीण दयाल ने उपवास कालीन के चालीस दिवस के संदर्भ में पवित्र बाइबल के अलग अलग स्थलों से सारगर्भित तथ्यों को रखा जिनसे श्रोताओं में काफी उत्साह बना रहा ।आराधना का शुभारंभ एवं अंतिम आशीष पालीवाल के अद्भुत प्रस्तुति से हुआ। आराधन का समापन पादरी नवीन मसीह की आशीष वचन से हुआ इस दौरान कलीसिया से अनेक मसीहिजन मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को ओडिशा बॉर्डर से दबोचा

🔊 Listen to this दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार …