कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में रतनपुर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।

कोटा (vikas tiwari)

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुए पुलिस कारवाई के विरोध में अन्य राजनीतिक दल भी कांग्रेस के समर्थन में आए।

कोटा-रतनपुर:-बिलासपुर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला, ब्लॉक में पुतला दहन किया उसी कड़ी में आज कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के किसान प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष वादिर खान और अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रतनपुर महामाया चौक में पुतला दहन किया कांग्रेस नेताओ और कार्यकर्ताओ ने मेन रोड में रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए अमर अग्रवाल का पुतला लिए हुए महामाया चौक पहुचकर पुतला दहन किया।*

*आगे किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष वादिर खान ने बताया कि अगर जल्द ही पुलिस के बर्बरता पूर्वक कृत्य के खिलाफ प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह द्वारा करवाई नही की जाएगी तो हमारे प्रदेश अध्यक्ष माननीय भूपेश बघेल जी के कथानुसार पूरे प्रदेश में पुतला दहन का कार्यक्रम चलाया जाएगा, और साथ ही 22 को जांजगीर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनका प्रवास हो रहा जिनका कार्यक्रम होना है, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा भरपूर स्वागत किया जाएगा ,हार के डर से भाजपा बौखलाई हुई है, एक तरफ तो पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर मुख्यमंत्री जी विकास यात्रा निकाल रहे हैं, वही पर मंत्रियों के इशारे पर कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज कर रही है,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव शिवा पाण्डेय ने भी पुलिस के दमनात्मक कार्रवाई को अंग्रेजो का कानून जैसा बताया,कांग्रेस आईटी सेल कोटा के विधानसभा अध्यक्ष यासीन खान ने भी इस कार्रवाई पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया अघोषित आपातकाल लगा रखा है, भाजपा ने पूरे प्रदेश में, पुतला दहन में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष लम्बोदर कश्यप, पुष्पकान्त कश्यप, अभिषेक मिश्रा , यासीन अली , मदन कहरा , जितेंद्र कुमार दुबे, अनीश खांडे , रफीक अंसारी , जनार्दन भोशले , रामगोपाल कहरा एवं अनेक कोंग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Discover bisexual women stories on our web site

🔊 Listen to this Discover bisexual women stories on our web site Our bisexual women …