लुण्ड्रा- (ब्यूरो चीफ राजीव कश्यप)
बरियों धौरपुर, लुण्ड्रा रघुनाथपुर के खस्ताहाल व जर्जर रोड के नवीनीकरण तथा मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेश कमेटी द्वारा पूर्व निर्धारित चक्का जाम कार्यक्रम के तहत लुण्ड्रा के भलुआ मोड़ में एकत्र हुए एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लुण्ड्रा के अध्यक्ष मोहम्मद युनुस अंसारी के नेतृत्व में पूर्व विधायक रामदेव राम पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मधु सिंह पोलुस कुजुर बंधु एक्का सिराज अली( पप्पू) खान कपिल देव कश्यप सेराज खान नरेंद्र महंत चोलेश्वर यादव उमेश मींज शकीर खान होल शाय अनवर फिरदौसी शंभू दास रामनारायण रामवृक्ष बंदे आदि कांग्रेस जान उपस्थित हो जैसे ही प्रदर्शन हेतु बैठने की तैयारी करने लगे की सूचना पर तत्काल तत्परतापुर्वक नायब तहसीलदार देवेंद्र चौधरी ने मौके स्थल पहुंच नियमों का हवाला देते हुए आचार संहिता का उल्लंघन न करने समझाइश दे सहयोग की अपील की तथा ज्ञापन ले तत्काल प्रदर्शन शुरु होने पुर्व ही खत्म करवाई ।
चक्का जाम में किसी भी प्रकार की कोई भी वाहनों को नहीं रोका गया ना ही किसी आमजन को कोई दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं कांग्रेसियों ने भी अपेक्षानुरूप प्रशासनिक सहयोग प्रदान करते हुए मात्र आंशिक रूप से बैठक कर तहसीलदार के माध्यम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप प्रदर्शन स्थगित किया
ISB24NEWS Online News Portal

