(ब्यूरो चीफ राजीव कश्यप )अकीदत के साथ मोहर्रेम मनाने कमेठी का गठन? आरिफ बने सेक्रेट्री।*
लुण्ड्रा- मुस्लिम समुदाय द्वारा हसन हुसैन के शहादत की याद में मनाया जाने वाला मातमी पर्व मोहर्रम शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने हेतु लुण्ड्रा (बहेराडिह) अंजुमन इस्लामिया कमेटी का गठन कर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया है जिसमें सदर मोहम्मद शफीक नायब सदर मोहम्मद अकबर मोहम्मद यूसुफ सेक्रेटरी मोहम्मद आरिफ खान कादरी खजांची मोहम्मद परवेज मोहम्मद मज़हब रजा लुंड्रा सोहेल अख्तर नवापारा एवं सरपरस्ते आला में मों. रोज मोहम्मद (नवापारा) मों. अय्यूब बहेराडिह मों. समाउद्दीन मों. कलीम मो. सिराजुद्दीन मो. रियाजुद्दीन लुण्ड्रा नवापारा को बनाया गया है।
कमेटी के सेक्रेटरी मोहम्मद आरिफ खान कादरी ने बताया कि परंपरा अनुसार सभी अलम एवं ताजीयेदार 19 सितंबर को बहेराडिह स्थित कदंम्बी चौक में एकत्र हो छोटी चौकी रख शाम 7:00 बजे से देर रात्रि तक कला कौशल के साथ फातिया का कार्यक्रम रहेगा एवं 20 सितंबर को बहेराडिह कदंम्बी चौक से प्रातः 6:00 बजे बहराडीह से लुण्ड्रा मेन बस्ती होते नवापारा सरहद पहुंच फातिया पढ़ कई रस्म अदायगी की जाएगी। तत्पश्चात 21 सितंबर को अपरान्ह 12:00 बजे से सभी अलम एवं ताजियेदार बहेराडिह कदंम्बी चौक से निशान यात्रा व विशाल जुलूस के साथ अपने कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए लुण्ड्रा मिलन चौक शिव चौक होते टोंगरी में प्रदर्शन कर लुण्ड्रा बस स्टैण्ड व शिव चौक के बीच मुख्य चौक पर कला कौशल का जौहर दिखाते हुए देर रात जुलूस के रूप में लुण्ड्रा स्थित करबला पहुंच फातिहा करने के साथ पहलाम कर रस्म अदायगी पूरी की जाएगी।
Check Also
दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को ओडिशा बॉर्डर से दबोचा
🔊 Listen to this दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार …
ISB24NEWS Online News Portal

