Breaking News

धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी उपार्जन केंद्रो की समीक्षा कर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के , कलेक्टर एल्मा ने दियानिर्देश

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी उपार्जन केंद्रो की समीक्षा कर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्टर श्री एल्मा ने ली समय सीमा की बैठक

मुंगेली 23 नवंबर 2020// कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होने समय सीमा के प्रकरणों के निराकरण के संबंध मे अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री एल्मा ने कहा कि पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी। धान विक्रय करने हेतु उपार्जन केंद्र पहुॅचने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए। इस हेतु उन्होने धान खरीदी केंद्रो में पहुॅच मार्ग और समतलीय करण का कार्य यथा शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। धान खरीदी के पहले सभी धान खरीदी केंद्रो में साफ-सफाई, फेसिंग की व्यवस्था , बारदाने की व्यवस्था, आद्रतामापी, उपार्जन केंद्रो में तौलबाट व्यवस्था एवं धान खरीदी के बाद धान की स्टेकिंग में डेªनेज की व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ ध्यान देने के निर्देश दिये

। बैठक में उन्होने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर श्री एल्मा ने विगत वर्ष हुए ओला वृष्टि में फसल क्षति और इस वर्ष मानसून के दौरान अतिवृष्टि से हुए फसल हानि, जनहानि, मकान क्षति तथा पशुहानि के संबंध में स्वीकृत और वितरित प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने स्वीकृत एवं वितरित प्रकरणों के संबंध में जिला कलेक्टोरेट को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री एल्मा ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा, बारी, गोधन न्याय योजना आदि योजनाओं की समीक्षा की। उन्होने नरवा,गरूवा,घुरूवा,बारी योजना के तहत जिले में निर्मित गोठानों के रख-रखाव, फैंसिंग, शेड़ निर्माण, वर्मी कम्पोस्ट खाद आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इसी प्रकार उन्होने भूआबंटन में लंबित प्रकरण, जुग्गी झोपडी प्रकरण, जैव विविधता, स्थानीय निधि समपरीक्षक, जिले में फूड पार्क की स्थापना, वन अधिकार पात्रक, उपभोक्ताफोरम न्यायालय, मानवधिकार, पेशनर सामाज के लिए भवन निर्माण आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमति नुपूर राशि पन्ना, अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरी अधिकारी भी मौजूद थे

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …