Breaking News

गुरू घासीदासजी जयंती 18 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित जिले की समस्त मदिरा दुकानें रहेगी बंद

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

गुरू घासीदासजी जयंती 18 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित

जिले की समस्त मदिरा दुकानें रहेगी बंद

मुंगेली 04 दिसम्बर 2020// राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पी.एस.एल्मा ने गुरू घासीदास जयंती 18 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन अर्थात 18 दिसम्बर को जिले की समस्त देशी-विदेशी मदिरा की दुकाने, सी.एस.-2(घ) और एफ.एल.-1(घघ) की फुटकर दुकाने तथा भण्डारण मद्य भण्डागार बंद रहेगी। इसी तरह जिले में स्थित आसवनी मेसर्स भाटिया वाईन मर्चे. प्रा.लि. धूमा में मदिरा परेषण का आयात-निर्यात व परिवहन पूर्णतः निषिद्ध किए जाने हेतु आदेशित किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री एल्मा ने जारी आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए आबकारी और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तखतपुर क्षेत्र में दुखद मार्ग दुर्घटना: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से तीन बाइक सवार युवकों की मृत्यु

🔊 Listen to this ‌तखतपुर क्षेत्र में दुखद मार्ग दुर्घटना: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में …