Breaking News

नगर पालिका परिषद मुंगेली हेतु पार्षद पद पर निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों से 7 दिवस के भीतर आवेदन पत्र आमंत्रित

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

नगर पालिका परिषद मुंगेली हेतु पार्षद पद पर निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों से 7 दिवस के भीतर आवेदन पत्र आमंत्रित

मुंगेली 23 दिसम्बर 2020// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2020 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य पद हेतु एवं नगरीय निकायों के आम निर्वाचन-2019 अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुंगेली हेतु पार्षद पद पर निर्वाचन लड़ने वाले सर्व अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि जो अभ्यर्थी वैध मतों के 1/6 भाग से अधिक मत प्राप्त किए हो एवं जिन्होंने अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली हो एवं जिन्होने नामांकन फार्म क्रय किया हो परंतु फार्म नहीं भरा हो ऐसे सर्व व्यक्ति अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है। कि वे अपना जमा कि गई प्रतिभूति (निक्षेप) राशि 07 दिवस के भीतर कार्यालयीन समय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित समय तक प्रतिभूति राशि वापसी हेतु आवेदन पत्र जमा नहीं करने पर प्रतिभूति की संपूर्ण राशि छ.ग. शासन के पक्ष में राजसात करने की कार्यवाही की जावेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …