Breaking News

जीवनदीप समिति के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में मरीजो से पूर्व में लिये जा रहे सेवा शुल्क में आंशिक वृद्धि का निर्णय

छःग ब्युरो चीफ  पी बेनेट(7389105897)

जीवनदीप समिति के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में मरीजो से पूर्व में लिये जा रहे सेवा शुल्क में आंशिक वृद्धि का निर्णय

जीवनदीप कार्यकारणी समिति की बैठक सम्पन्न

मुंगेली 11 जनवरी 2021// कलेक्टर एवं जीवनदीप समिति के अध्यक्ष  पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता मे जीवनदीप कार्यकारणी समिति की बैठक आज जिला चिकित्सालय के सभा कक्ष मे सम्पन्न हुई । बैठक में कलेक्टर एवं जीवनदीप समिति के अध्यक्ष  एल्मा ने जीवनदीप समिति के आय-व्यय और विगत जीवनदीप समिति की बैठक मे लिये गये निर्णयों के संबंध मे जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के सुरक्षा हेतु जिला चिकित्सालय के बेरियर के पास गार्ड रूम का निर्माण करने, कोविड-19 के तहत संक्रमण की रोकथाम हेतु सेनिटाईजर मशीन की व्यवस्था, जिला चिकित्सालय में मरीजो से लिये जाने वाले सेवा शुल्क राशि में आंशिक वृद्धि, बिजली एवं नल मरम्मत कार्य हेतु मैकनिक रखने तथा जीवनदीप समिति के अंतर्गत कार्यरत् कर्मचारियों की सेवा अवधि को आगामी सत्र 2020-21 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कलेक्टर  एल्मा ने ओ.पी.डी., आई पी. डी. होम डिलवरी, सिजेरियन आपरेशन, बल्ड कलेक्शन, एन आर. सी. मे बच्चों की उपस्थिति के साथ-साथ सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के कार्यालय में स्वीकृत, कार्यरत् और रिक्त पदो के बारे मे जानकारी प्राप्त की। इसी तरह उन्होने सिटी डिस्पेंसरी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय में स्वीकृत, कार्यरत् और रिक्त पदो के बारे मे जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिये। इसी तारतम्य मे उन्होने संविदा मे नियुक्त चिकित्सा विशेषज्ञों और संविदा चिकित्सा अधिकारियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में पुलिस अधीक्षक  अरविद कुजूर, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी  रोहित व्यास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महादेव तेंदवे, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक श्री आर के. भू-आर्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री उत्कर्ष तिवारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेंद्र कश्यप, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला लेखा प्रबंधक श्रीमती कल्याणी पटेल सहित विभिन्न विभागो के चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बहनों को दिया ऐसा अनमोल उपहार, जिसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगी बहनें; आजीवन प्रेम और रिश्ते की डोर मजबूत रखने का लिया संकल्प

🔊 Listen to this आठ बहनों का इकलौता भाई, खुमेश ने पेश की भाई-बहन के …