Breaking News

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र बोडतरा कला का औंचक निरीक्षण धान खरीदी के संबंध में किसानों से प्राप्त की जानकारी

छःग ब्युरो चीफ  पी बेनेट(7389105897)

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र बोडतरा कला का औंचक निरीक्षण

धान खरीदी के संबंध में किसानों से प्राप्त की जानकारी

मुंगेली 15 जनवरी 2021// कलेक्टर  पी.एस एल्मा ने कल जिले के विकास खण्ड लोरमी के धान उपार्जन केंद्र बोडतराकला का औंचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने राज्य शासन द्वारा धान खरीदी के संबंध में की गई व्यवस्था के संबंध में किसानों से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर  एल्मा ने बताया कि धान खरीदी कार्य राज्य शासन का सार्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। कलेक्टर  एल्मा ने कहा कि धान खरीदी का कार्य 1 दिसम्बर 2020 से प्रारंभ हुआ है अब तक बडी मात्रा में धान की खरीदी की गई है। उन्होने कहा कि धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2021 तक किया जाएगा। उन्होने कहा कि धान खरीदी का कार्य के लिए मात्र 15 दिवस शेष है। उन्होने किसानों से धान उपार्जन केंद्र में साफ-सुथरा धान लाने की बात कहीं। इस अवसर पर उन्होने धान की गुणवत्ता, तौल उपकरण, नमी मापक यंत्र, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, यूपीएस, आदि का अवलोकन किया और बारदाने की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर लोरमी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री नवीन भगत भी मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तखतपुर क्षेत्र में दुखद मार्ग दुर्घटना: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से तीन बाइक सवार युवकों की मृत्यु

🔊 Listen to this ‌तखतपुर क्षेत्र में दुखद मार्ग दुर्घटना: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में …