Breaking News

छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय संचिव सुश्री शंकुन्तला साहू जिला स्तरीय मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय संचिव  शंकुन्तला साहू जिला स्तरीय मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी

मुंगेली 25 जनवरी 2021// छत्तीसगढ़ शासन के कृषि,विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी,पशु पालन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग से संबंध संसदीय सचिव और बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के विधानसभा क्षेत्र कसडोल की विधायक सुश्री शंकुन्तला साहू कल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को सुबह 9 बजे जिला मुख्यालय स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में मुख्य अतिथि की आसंदी से राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगीं। जिला कलेक्टोरेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा और प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। प्रातः 9.02 बजे राष्ट्र गान होगा। प्रातः 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण करेगी। मुख्य अतिथि सुश्री साहू प्रातः 9.15 बजे मुख्यमंत्री जी के जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन और प्रातः 9.35 बजे हर्ष फायर, प्रातः 9.40 बजे मार्च पास्ट एवं प्रातः 9.55 बजे जिले के कोरोना वारियर्स तथा उत्कृष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करेगी।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …