अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक 28 जनवरी को

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट,(7389105897)

अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक 28 जनवरी को

मुंगेली 27 जनवरी 2021 // अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक कल 28 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे जिला कलेक्ट्रोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता में होगी। बैठक में अनुभाग स्तर से प्राप्त 54 पात्र व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रों पर परीक्षण एवं चर्चा , अनुभाग स्तर से प्राप्त व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र के पुनर्विचार में निरस्त आवेदन पत्रों पर जिला समिति द्वारा अंतिम रूप से निरस्त करने के संबंध में चर्चा तथा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने संबंधितों को निर्धारित स्थान एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को ओडिशा बॉर्डर से दबोचा

🔊 Listen to this दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार …