Breaking News

स्थानांतरित जिला पंचायत सीईओ  नुपूरपन्ना को दी गई विदाई और नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ श्री व्यास का किया गया स्वागत

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

स्थानांतरित जिला पंचायत सीईओ  नुपूरपन्ना को दी गई विदाई और नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ श्री व्यास का किया गया स्वागत

मुंगेली 29 जनवरी 2021 // जिला पंचायत द्वारा जिला पंचायत मुंगेली से स्थानांतरित जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी  नूपुर राशि पन्ना की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में जिला पंचायत से स्थानांतरित जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी  पन्ना को भावभीनी विदाई दी गई और जिला पंचायत में नवपदस्थ जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर  पी.एस.एल्मा ने स्थानांतरित मुख्य कार्य पालन अधिकारी  नूपुर पन्ना को स्मृति चिन्ह भेट कर उनके उज्जवल और सुखद भविष्य की कामना की। कलेक्टर  एल्मा ने कहा कि राज्य शासन द्वारा  पन्ना का स्थानांतरण अपर कलेक्टर के पद पर जिला बिलासपुर किया गया है। अपर कलेक्टर के पद पर रहते हुए नजूल, डाॅयवर्सन, नगर निगम सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यो को सम्पादित करने का मौका मिलेगा। जो भविष्य के लिए उपयोगी और सार्थक होगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री एल्मा ने श्रीमति पन्ना के सहज, सरल सौम्य व्यवहार और कार्यशाली की सराहना की। स्थानांतरित सीईओ श्रीमति पन्ना ने कहा कि कलेक्टर श्री एल्मा के मार्गदर्शन में कुशल अधिकारियों की टीम के साथ काम करने का मौका मिला। जो उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। समारोह को जिला पंचायत के नवपदस्थ सीईओ श व्यास ने भी संबोधित किया। विदाई समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्थानांतरित सीईओ श्रीमति पन्ना द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने और नये आयाम स्थापित करने के कार्य पर प्रसन्ता व्यक्त किया। उन्होने कहा कि स्थानांतरित सीईओ श्रीमति पन्ना कोविड-19 संक्रमण जैसे कठित समय में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है। जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारियों ने श्रीमति पन्ना के स्वस्थ और दीघायु जीवन के साथ ही प्रगति के पद पर आगे बढ़ते हुए सफलता के शिखर पर पहुॅचने की मंगलकामना की। विदाई समारोह के अवसर पर वनमण्डाधिकारी श्री रामअवतार दुबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमडी. तेंदवे, मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नवीन भगत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्य पालन अभियंता श्री संजीव बृजपुरिया, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्य पालन अभियंतापी.के. शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी. भारद्वाज, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेन्द्र कश्यप, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री शिल्पा सांय, श्रमपदाधिकारी श्रीमति श्रद्धा केशरवानी, जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी श्री विनायक गुप्ता, कौशल विकास प्राधिकरण के एपीयो. सुश्री निखत कुरैशी, चिप्स के ईडीएम सुश्री सोनम तिवारी सहित जिला प्रशासन और जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक श्रीमति विभा मसीह ने किया।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …