संयुक्त कलेक्टर अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया स्पर्श कुष्ठ जागरूकता रथ को रवाना

छःग ब्युरो चीफ पी बेनेट,,(73891058917)
संयुक्त कलेक्टर  अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया स्पर्श कुष्ठ जागरूकता रथ को रवाना
मुंगेली  ,,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73 वीं पुण्य तिथि की उपलक्ष्य में राष्ट्रीय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर  पी.एस. एल्मा की निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर  तीर्थराज अग्रवाल ने आज जिला कलेक्टोरेट परिसर से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर विकासखण्डों के लिए रवाना किया। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता रथ आज 30 जनवरी से 13 फरवरी 2021 तक जिले के सभी विकासखण्डों के विभिन्न गांवों में पहुंचेगी। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर  अग्रवाल ने कहा कि कुष्ट रोग का उपचार संभव है। उन्होनें प्रचार रथ के अलावा कुष्ठ रोग विभाग की टीम को घर घर जाकर लोगो में लक्षण नजर आने पर जांच एवं सलाह देने कि बात कही। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महादेव तेंदवे, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक  उत्कर्ष तिवारी, जिला कुष्ठ अधिकारी डाॅ. सुदेश कुमार रात्रे सहित राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मुलन कार्यक्रम के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को ओडिशा बॉर्डर से दबोचा

🔊 Listen to this दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार …