Breaking News

जिला कलेक्ट्रेट मुंगेली के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

जिला कलेक्ट्रेट मुंगेली के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

मुंगेली / जिला कलेक्ट्रेट मुंगेली के अधिकारियों कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के प्रांगण में आज प्रातः 11 बजे दो मिनट मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कलेक्टर  पी.एस. एल्मा के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में डिप्टी कलेक्टर द्वय  रजनी भगत और निकिता मरकाम, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक  शारदा जायसवाल, आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त  वेदराम लहरे, जिला शिक्षा अधिकारी  जी.पी.भारद्धाज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एम.डी. तेंदुवे, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक  उत्कर्ष तिवारी, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक श्री वाचस्पति सिंह सहित जिला कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …