Breaking News

कलेक्टर पी एल्मा को भेंट की नेशनल अवार्ड प्राप्त पेंटर श्री भेषलाल साहू ने स्वंय के द्वारा बनाया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(3)7389105897)

कलेक्टर  एल्मा को भेंट की नेशनल अवार्ड प्राप्त पेंटर श्री भेषलाल साहू ने स्वंय के द्वारा बनाया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर

मुंगेली 02 फरवरी 2021// पेंटिग कार्य में नेशनल अवार्ड प्राप्त करने वाले जिले के विकास खण्ड पथरिया के ग्राम पड़ियाईन के पेंटर एवं दिव्यांग 55 वर्षीय  भेषलाल साहू ने आज स्वंय के द्वारा बनाया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर कलेक्टर  पी.एस.एल्मा को सप्रेम भेंट की। पेंटर  साहू ने स्वंय के द्वारा बनाया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर कलेक्टर  एल्मा को उनके चैम्बर में भेंट की। कलेक्टर  एल्मा ने पेंटर एवं दिव्यांग श्री साहू द्वारा स्वंय के द्वारा बनाया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर सप्रेम भेंट करने पर उन्हे अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नेशनल अवार्ड प्राप्त कर्ता  साहू    ने बताया कि उन्हे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। सजा के दौरान उन्होने सेंट्रल जेल बिलासपुर में पेंटिग का कार्य सीखा। उत्कृष्ट पेंटिग कार्य के कारण उन्हे पेंटिग कार्य में तीन बार नेशनल अवार्ड प्राप्त हुआ।  साहू ने बताया कि वह सात जनवरी 2021 को आजीवन कारावास की सजा पूर्ण कर अपने गृह ग्राम में निवास कर रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि मुुंगेली जिले के कलेक्टर श्री एल्मा मिलनसार है और सबकी समस्याओं को सुनते है। यह जानकर श्री साहू ने कलेक्टर  एल्मा से मिले और उन्हे स्वंय के द्वारा बनाया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर भेंट की।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तखतपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबलों के बीच कोरबा ने फाइनल में बनाई जगह, अतिथियों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह

🔊 Listen to this तखतपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबलों के बीच कोरबा ने …