Breaking News

अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के लिए हर वर्ग और समाज के लोग दान दे रहे हैं।

y

अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के लिए हर वर्ग और समाज के लोग दान दे रहे हैं। वनवास काल में भक्ति भाव से सराबोर शबरी ने राम को जूठे बेर सिर्फ इसलिए खिलाए थे कि राम के मुंह में कहीं खट्टे बेर न जाए। ठीक इसी तरह मुंगेली जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम करही-धपई स्थिति वेयरहाउस कॉर्पोरेशन (S.W.C) में आसपास के गांव के रोजी मजदूरी कर जीवकोपार्जन करने वाले विभिन्न वर्गों और समाज के *100 मजदूरों ने 100-100 रुपए का कूपन कटाकर मंदिर निर्माण के लिए अपना अंशदान समर्पित किया।* राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का काम चल रहा है ये बात जब इन मजदूरों को पता चली तो इन सबने आपस में चर्चा कर मंदिर निर्माण में सहयोग की मंशा से निधि संग्रह समिति से आग्रह किया कि हम सब भी हिन्दू अस्मिता के प्रतीक प्रभु श्रीराम जी के भव्य मंदिर निर्माण में अपना आंशिक योगदान देना चाहते हैं ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी को हम बता सकें कि इस अभूतपूर्व कार्य में हमने भी

अपनी सहभागिता निभा पुण्य लाभ प्राप्त किया है। इस अवसर पर निधि संग्रह समिति के नगर संयोजक रामपाल सिंह, रामशरण यादव, संदीप साहू, विजय नंदवानी, करण सिंह, रणवीर सिंह, अनीश जैन, दीपक सोनकर, राजा तंबोली रामकुमार साहू उपस्थित रहे। मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले सभी मजदूर भाइयों के ऊपर प्रभु श्री राम जी की कृपा सदैव बनी रहै

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …