Breaking News

कलेक्टर ने किया उप तहसील कार्यालय जरहागांव का औंचक निरीक्षण

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

कलेक्टर ने किया उप तहसील कार्यालय जरहागांव का औंचक निरीक्षण

मुंगेली 23 फरवरी 2021// कलेक्टर  पी.एस एल्मा ने आज अपने भ्रमण के दौरान जिले के विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम जरहागांव पहुॅचे और वहां संचालित उप तहसील कार्यालय का औंचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने उप तहसील कार्यालय जरहागांव के प्रागण की समुचित साफ-सफाई नहीं होने पर उन्होने अपनी नराजगी व्यक्त की और संबंधित नायब तहसीलदार को अवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होने उप तहसील कार्यालय में जाति, आमदनी, निवास, नामांतरण,सीमांकन, बटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की और लंबित प्रकरणों को यथा शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर  एल्मा ने उप तहसील कार्यालय जरहागांव के विभिन्न कक्षो का भी भ्रमण किया और वहां उपलब्ध आवश्यक समाग्रियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर तहसील कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तखतपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबलों के बीच कोरबा ने फाइनल में बनाई जगह, अतिथियों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह

🔊 Listen to this तखतपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबलों के बीच कोरबा ने …