बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय ने बुजुर्गो के करोना टीकाकरण का लिया जायजा…..

राजेश सोनी ब्यूरो रिपोर्ट….

बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय ने बुजुर्गो के करोना टीकाकरण का लिया जायजा…..

बिलासपुर- बिलासपुर के जिला हॉस्पिटल मे बुजुर्गो को करोना महामारी से बचाने के लिये टीका लगाया जा रहा है।विधायक श्री शैलेश पांडे ने आज जिला चिकित्सालय पहुंचकर वहां चल रहे टीकाकरण कार्य का प्रत्यक्ष जायजा लिया और वहां टीकाकरण के लिए आए हुए बुजुर्गों से उनका अनुभव भी पुछा। श्री पांडेय ने यह जानकर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को साधुवाद दिया कि बिलासपुर में लगभग 3000 से अधिक बुजुर्गो या 60 वर्ष से उपर के नागरिकों को टीका लग चुका है। श्री पांडेय ने कहा कि हमारे सभी डॉक्टर और मैडिकल स्टाफ सभी की सेवा अच्छे से कर रहे है। सभी का बहुत बहुत आभार। जिला चिकित्सालय में टीकाकरण कार्य के अवलोकन के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री प्रमोद महाजन डॉक्टर अनिल गुप्ता,श्री विजय सिंह, श्रीमती अन्शिका पाण्डेय, और शैफाली यश नगर विधायक शैलेश पांडे के साथ रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को ओडिशा बॉर्डर से दबोचा

🔊 Listen to this दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार …