Breaking News

अन्न दाता और जय माॅ लक्ष्मी स्व सहायता समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट और मछली पालन कर बढ़ा रही है अपनी आमदनी

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट( 7289105897)

अन्न दाता और जय माॅ लक्ष्मी स्व सहायता समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट और मछली पालन कर बढ़ा रही है अपनी आमदनी

मुंगेली 19 मार्च 2021//   छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के नरवा गरवा घुरवा बारी अन्तर्गत विकासखंड मुंगेली के ग्राम पंचायत सिंगारपुर के  आश्रित ग्राम पडोतरा के गोठान में अन्न दाता स्व सहायता समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण और जय माॅ लक्ष्मी स्व सहायता समूह की महिलाएं लीज में प्राप्त तालाब में मछली पालन कर अपनी आमदनी में दिनों-दिन बढ़ोत्तरी कर रही है। अन्न दाता महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष श्रीमति गंगा बाई ने बताया कि ग्राम पडोतरा में 12 नग वर्मी कॉम्पोस्ट टेंक निर्माण किया गया है।

जिसमें स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा  106 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण कर उद्यानिकी विभाग को 1 लाख 6 हजार रूपये में विक्रय किया गया है।  जो उनके उत्रोत्तर विकास का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। उन्होने बताया कि इसके अलावा उनके समूह द्वारा बाडी विकास योजना के अंतर्गत साग-सब्जी का भी उत्पादन किया जा रहा है। जो उनके  अंतरिक्त आय का साधन बन गया है। इसी तरह जय माॅ लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमति अनीता गवेल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उनके समूह के विकास के लिए ग्राम में निर्मित तालाब को लीज पर दी गई है। उनके समूह द्वारा तालाब में मछली का उत्पादन किया जा रहा है। मछली के उत्पादन से उन्हे अतिरिक्त आय होगी। समूह  की महिलाओं ने बताया कि कलेक्टर  पी. एस. एल्मा के कुशल मार्गदर्शन में गोठान में मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन, बकरी पालन का भी कार्य किया जाएगा और गोठान को मल्टी एक्टिवविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा

। उन्होने बताया कि समूह की महिलाओं को उनकी रुचि और स्थानीय बाजार के माँग के अनुसार प्रशिक्षण देकर उन्हें  स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। गौठान बनने से महिला स्व सहायता समूह को अनेक प्रकार की आजीविका गतिविधियों में लाभ एवं रोजगार प्राप्त हो रहा है।  गौठान प्रबंधन समिति की साप्ताहिक बैठक सभी सदस्य की उपस्थिति में किया जाता है जिसमें गौठान एवं चारागाह से संबंधित उचित निर्णय लिया जाता है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …