Breaking News

राजीव गांधी किसान न्याय योजना जिले के 71 हजार 167 किसानों को मिला चार किश्तों में 218 करोड़ 50 लाख 80 हजार रूपये की राशि

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105997)

राजीव गांधी किसान न्याय योजना 

जिले के 71 हजार 167 किसानों को मिला चार किश्तों में 218 करोड़ 50 लाख 80 हजार रूपये की राशि  

मुंगेली 25 मार्च 2021//  राज्य शासन द्वारा किसानों को कृषि आदान सहायता प्रोत्साहन राशि प्रदाय करने के उद्देश्य से लागू राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के  71 हजार 167 किसानों को चार किश्तों में 218 करोड़ 50 लाख 80 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है। 

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी  संतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि लोरमी अनुभाग के पंजीकृत  27 हजार 321 किसानों को प्रथम किश्त के रूप में 19 करोड़ 81 लाख 3 हजार, द्वितीय किश्त के रूप में 19 करोड़ 81 लाख 3 हजार, तृतीय किश्त के रूप में 19 करोड़ 81 लाख 3 हजार और चतुर्थ किश्त के रूप में 15 करोड़ 72 लाख 77 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है। इसी तरह पथरिया अनुभाग के पंजीकृत 18 हजार 395 किसानों को प्रथम किश्त के रूप में 16 करोड़ 92 लाख 42 हजार, द्वितीय किश्त के रूप में 16 करोड़ 92 लाख 42 हजार, तृतीय किश्त के रूप में 16 करोड़ 92 लाख 42 हजार और चतुर्थ किश्त के रूप में 13 करोड़ 42 लाख 33 हजार तथा मुंगेली अनुभाग के पंजीकृत 25 हजार 451 किसानों को प्रथम किश्त के रूप में 20 करोड़ 86 लाख 23 हजार, द्वितीय किश्त के रूप में 20 करोड़ 86 लाख 23 हजार, तृतीय किश्त के रूप में 20 करोड़ 86 लाख 23 हजार और चतुर्थ किश्त के रूप में 16 करोड़ 56 लाख 66 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बहनों को दिया ऐसा अनमोल उपहार, जिसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगी बहनें; आजीवन प्रेम और रिश्ते की डोर मजबूत रखने का लिया संकल्प

🔊 Listen to this आठ बहनों का इकलौता भाई, खुमेश ने पेश की भाई-बहन के …