जिले के धान उपार्जन केंद्र गितपुरी में आकस्मिक लगी आग

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

जिलेके धान उपार्जन केंद्र गितपुरी में आकस्मिक लगी आग

कलेक्टर तत्काॅल पहुॅचे धान उपार्जन केंद्र गितपुरी 

धान की सुरक्षा के लिए दिये आवश्यक निर्देश 

मुंगेली 30 मार्च 2021// मुंगेली जिले के धान उपार्जन केंद्र ग्राम गितपुरी में आज आकस्मिक आग लग गई। आग लगाने की सूचना मिलते ही कलेक्टर  पी.एस एल्मा तत्काॅल धान खरीदी केंद्र गितपुरी पहुॅचे और कलेक्टर के मार्गदर्शन में आग पर तत्काॅल काबू पाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री एल्मा ने वहां आग बुझाने में लगे अग्नि सुरक्षा यंत्र (फायर ब्रिगेड यंत्र) सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और उन्होने धान की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। तत्पश्चात् उन्होने धान केंद्र प्रभारी एवं चाौकीदार के विरूद्ध पुलिस में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराने के लिए मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देश दिये। कलेक्टर  एल्मा ने धान उपार्जन केंद्र गितपुरी में संबंधित हल्का पटवारी को उपस्थित होकर नियमित जानकारी प्रस्तुत करने और संबंधित थाना प्रभारी को नियमित रूप से भ्रमण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारा राजस्व  नवीन कुमार भगत सहित खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को ओडिशा बॉर्डर से दबोचा

🔊 Listen to this दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार …