कोविड-19 के जांच एवं उपचार हेतु जिले के दो और निजी चिकित्सालय को मिली अनुमति

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

कोविड-19 के जांच एवं उपचार हेतु जिले के दो और निजी चिकित्सालय को मिली अनुमति 

मुंगेली 04 मई 2021//कोविड-19 संक्रमण के वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुये जिले के  सिद्धार्थ हास्पिटल, बिलासपुर रोड मुंगेली को 10 बिस्तर आक्सीजन युक्त कोविड-19 कोविड वार्ड और  व्ही०एस० हास्पिटल ठा. भोपसिंग द्वार, रायपुर रोड मुंगेली को 05 बिस्तर आक्सीजन युक्त एवं 5 सामान्य बिस्तर कोविड वार्ड संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई है। यह अनुमति कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पी.एस एल्मा की अनुशंसा पर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने  दी है। इस प्रकार  जिले में लोगो को  शासकीय चिकित्सालयों के अलावा अब 06 निजी चिकित्सालय में भी कोविड-19 की जांच एवं उपचार की सुविधा मिलेगी। 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को ओडिशा बॉर्डर से दबोचा

🔊 Listen to this दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार …