Breaking News

मजबूत इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच होम आइसोलेशन में रहकर कुमारी ज्योति देवांगन हुए पूर्णतः स्वस्थ से कोरोना को दी मात,,

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

होम आइसोलेशन में रहकर कुमारी ज्योति देवांगन  हुए पूर्णतः स्वस्थ*

मजबूत इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच से कोरोना को दी मात

मुंगेली 05 मई 2021// होम आइसोलेशन में रहकर डॉक्टर की सलाह और अपने हौसले से मुंगेली  जिले के काली माई वॉर्ड निवासी कुमारी ज्योति देवांगन ने कोविड से जंग जीत ली।  उन्होंने बताया कि  चिकित्सकीय परामर्श के साथ सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति कोरोना के खिलाफ लड़ने में सहायक होती है।

         कुमारी ज्योति (पिता राजेंद्र) देवांगन ने बताया कि  23 अप्रैल को अपना कोरोना जाँच शहरी स्वास्थ्य क्रेंद में  करवाया। जिसमे जांच की रिपोर्ट में  वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए।  जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हे थोड़ी घबराहट जरूर हुई परंतु वे आशावान थे कि कोरोना से जंग जीत जाएंगे।

     होम आइसोलेशन में रहते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की गई दवाईयों का सेवन चिकित्सकों के बताए अनुसार किया। साथ ही प्रोटीन युक्त भोजन लिया। चिकित्सकों द्वारा फोन के माध्यम से प्रतिदिन उनके सेहत की मानिटरिंग की गई। कोई भी परेशानी या असमंजस कि स्थिति में उन्होंने चिकित्सकों से सलाह ली। प्रतिदिन सुबह शाम वे अपने तापमान, आक्सिजन लेवल और पल्स की जानकारी चिकित्सकों से साझा करते रहे। इसके साथ ही घर के अन्य सदस्यों से दूरी बनाए रखी और वह 05 मई को पूर्णतः स्वस्थ होने पर उन्हें होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया। कुमारी ज्योति देवांगन ने होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज होने के बाद कहा कि  कोरोना से बिल्कुल न घबराएं चिकित्सकीय परामर्श के साथ मन मजबूत रखें। सकारात्मक सोच रखने से आसानी से कोरोना से जंग जीती जा सकती है। कोविड पीड़ित मरीज यदि समय पर जाँच करा लेते हैं, दवा शुरू कर देते हैं, होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम द्वारा बताये गए सुझावों का पालन करते हैं और सकारात्मक सोच के साथ समय बिताते हैं, तो वे इस बीमारी को बहुत आसानी से पराजित कर सकते हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …