Breaking News

बुलंद हौसले और जिला प्रशासन द्वारा की गई मुकम्मल व्यवस्था के फलस्वरूप 17 हजार 440 मरीजो ने दी कोरोना को मात

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

बुलंद हौसले और जिला प्रशासन द्वारा की गई मुकम्मल व्यवस्था के फलस्वरूप 17 हजार 440 मरीजो ने दी कोरोना को मात 

मुंगेेली/  कोरोना संक्रमण की चुनोतियो के बीच जिले में संचालित होम आइसोलेशन और कोविड हॉस्पिटल में डॉक्टर एवं उनकी पूरी टीम लोगो को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने में जुटी हुई है। एक ओर जहाँ मरीजो की मजबूत इच्छा शक्ति और बुलंद हौसलो ने तो वही दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा की गई मुकम्मल व्यवस्था के फलस्वरूप गंभीर मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो रहे है। इसी कड़ी में जिले में अब तक होम आइसोलेशन और कोविड हॉस्पिटल से 17 हजार 440 मरीज कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए और अब वे सामान्य जीवन जी रहे है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले में कल 16 मई तक केवल 3 हजार 897 एक्टिव प्रकरण होने की जानकारी दी। 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …