Breaking News

खम्हरिया के शा. उच्च मा. विद्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर दिया स्वच्छता के संदेश

छ ग ब्युरो चीफ पी बेनेट

शास उच्च मा विद्यालय खम्हरिया विख बिलाईगढ़ में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर शैक्षिक संस्थानों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी सिलसिले विद्यालय, ने भी ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें छात्रों एवं शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी ने अपने जीवन में सफाई को विशेष महत्व देने का संकल्प लिया। इस मौके सभी ने दौरान रास्ते में पड़े कूड़े भी उठाते गए। फिर सभी ने एक जगह कूड़ा एकत्रित किया।
इस बार हमारे विद्यालय का थीम है “नो प्लास्टिक ,”
इस कारण सभी बच्चों ने एक सायकल रैली निकाल कर सभी नागरिक दुकान दरों से प्लास्टिक के उपयोग न करने की सलाह भी दी गयी छात्र छात्राओं ने सभी दुकानों में 5 -5 कागज के केरी बैग भी दिये है ।
विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर आज के गांधी जयंती ओर लालबहादुर शात्री जी के अवतरण दिवस को मनाया
कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया जिसमें कुर्सी दौड़ रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …