Breaking News

जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम गोडखाम्ही में अवैध रूप से संचालित पल्लव मेडिकल क्लिनिक सील

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम गोडखाम्ही में अवैध रूप से संचालित पल्लव मेडिकल क्लिनिक सील 

मुंगेली// कलेक्टर  पी.एस एल्मा द्वारा जिले में अवैध रूप से संचालित मेडिकल क्लिनिको के संचालन को गंभीरता से लिया गया है और अवैध रूप से संचालित मेडिकल क्लिनिको के विरूद्ध सख्त और कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। इस संबंध में लोरमी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चित्रकांत चार्ली ठाकुर को ग्राम गोडखाम्ही में अवैध रूप से संचालित पल्लव मेडिकल क्लिनिक के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। जानकारी प्राप्त होते ही अनुविभागीय अधिकारी  चार्ली ठाकुर ने गोडखाम्ही में संचालित पल्लव मेडिकल क्लिनिक पर दबिस दी और जाॅच उपरांत संचालित पल्लव मेडिकल क्लिनिक को सील किया। इस अवसर पर राजस्व, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …