तख़तपुर शहर में विजयदशमी महापर्व धूमधाम से मनाया गया,,

राजेश सोनी@ब्यूरो रिपोर्ट

तखतपुर शहर में विजयादशमी महापर्व धूमधाम से मनाया गया।जनकपुर दशहरा मैदान में मेले का आयोजन।

असत्य पर सत्य की एवं बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतिक स्वरुप दशहरा मैदान में रावण के पुतले का दहन किया गया।मुख्यअतिथि के द्वारा जब रावण के पुतले को आग लगाई गयी तब रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा जिससे पूरा दशहरा मैदान तालियों व जय श्रीराम के उद्घोषो से गूंजायमान हो गया। रावण दहन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग दशहरा मैदान पहुंचे।
शहर में विजयादशमी का हिन्दू महापर्व बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया। रावण दहन का मुख्य कार्यक्रम जनकपुर दशहरा प्रांगण में गुप्ता समाज द्वारा आयोजित किया गया था।एवं सांस्कृतिक भवन टिकरी पारा प्रांगन में रावण दहन कार्यक्रम ठाकुर समाज द्वारा आयोजित किया गया था।
जनकपुर में मेले का आयोजन किया गया।जहा बच्चों और महिलाओ में विशेष रूप से उत्साह नजर आया।जनकपुर दशहरा मैदान और सांस्कृतिक भवन प्रांगण में आयोजित दशहरा उत्सव रावण दहन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आशीष सिंह ठाकुर जी थे।उनके द्वारा अहंकारी रावण का दहन किया गया और बुराई पर अच्छाई की जीत को जीवंत किया।कार्यक्रम का आरम्भ नगर भ्रमण के साथ हुवा तत्पश्चात्य जनकपुर दशहरा मैदान में रावण दहन किया गया। रावण दहन में आयोजक समिति द्वारा भव्य आतिशबाजी का भी प्रदर्शन किया गया। काफी समय तक आतिशबाजी होती रही। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान रंगीन हो गया।जिसका बच्चों सहित सभी वर्ग के लोगो ने आनंद उठाया।कार्यक्रम में भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …