Breaking News

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल करेंगे 03 जून को जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का वर्चुअल लोकार्पण

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

मुख्यमंत्री  भुपेश बघेल करेंगे 03 जून को जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का वर्चुअल लोकार्पण 

मुंगेली //  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का कल 03 जून को शाम 06 बजे वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा। वर्चुअल लोकार्पण में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री श्री टी.एस सिंह देव की अध्यक्षता में होगी। जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग के डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा एवं बिल्हा क्षेत्र के विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर सांसद  अरूण साव, मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक  पुन्नूलाल मोहले, लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धरमजीत सिंह, छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  थानेश्वर साहू, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, नगर पालिका मुंगेली के अध्यक्ष  संतुलाल सोनकर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष  संजीत बनर्जी विशिष्ठ आतिथ्य के रूप में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री पी.एस एल्मा ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और मिडिया के प्रतिनिधियों को वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम हेतु निर्धारित स्थान और समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।  

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …