कलेक्टर ने दिये निर्माण कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

कलेक्टर ने दिये निर्माण कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश 

कलेक्टर ने ली निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक

मुंगेली /  कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में विभिन्न निर्माण विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में पूरा होने पर ही निर्माण कार्य की उपयोगिता सार्थक होती है। उन्होने निर्माण कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में ही पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने सत्र 2018 एवं 2019 के सभी प्रकार के अपूर्ण निर्माण कार्यो की जानकारी प्राप्त की और सत्र 2018 एवं 2019 के सभी प्रकार के अपूर्ण निर्माण कार्यो को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि निर्माण कार्यो से बिछाई गई पाईप लाईन क्षतिग्रस्त हो जाती है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होने समय रहते ही क्षतिग्रस्त पाईप लाईन को  दुरूस्थ करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने भूअर्जन और मुआवजा भुगतान के प्रकरणों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और भूअर्जन एवं मुआवजा के प्रकरणों को संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से संपर्क स्थापित कर प्रकरणों को निराकृत करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होेने कहा कि निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ होने के बाद निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु रिवाईज्ड स्ट्रीमेंट प्रस्तुत किया जाता है। अतः उन्होने निर्माण कार्य प्रारंभ होने के पहले ही रिवाईज्ड स्ट्रीमेंट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने कहा कि कई निर्माण कार्य भूमि की अनुलब्धता के कारण लंबित रहता है। उन्होने निर्माण कार्य हेतु भूमि के उपलब्धता के संबंध में संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के कार्य पालन अभियंता  सलीम, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता श्री पी. के. शर्मा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता  ए.के.चाौरसिया, प्रधानमंत्री सड़क निर्माण विभाग के कार्य पालन अभियंता एस एल डहरियां, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्य पालन अभियंता श्री संजीव बृजपुरियां, विद्युत विभाग के कार्य पालन अभियंता श्री राजेश चाौहान और आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री शिल्पा साय उपस्थित थी। 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को ओडिशा बॉर्डर से दबोचा

🔊 Listen to this दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार …