Breaking News

जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति की स्थापना दिवस पर किया बड़ी मात्रा में रक्तदान

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति की स्थापना दिवस पर किया बड़ी मात्रा में रक्तदान

 तख़तपुर:-समिति के संस्थापक घनश्याम श्रीवास  का जन्मदिन के शुभ अवसर पर जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति तखतपुर के नाम से एक छोटी सी समिति बनाया गया था जो आज पूरे छत्तीसगढ़ में चल रहा है और हमारे युवा संचालकों द्वारा समिति की माध्यम से इन सात वर्षो में 55 हजार लोगो को निःशुल्क ब्लड उपलब्ध करा चुके है।  घनश्याम श्रीवास ने इस सुअवसर पर कहा कि  आज का दिन हम सभी एक नेक कार्य करने के लिए यहां आए हैं ताकि हमारी छोटी सा प्रयास किसी की जिंदगी को बचा सकता है। जीवन देना और लेना तो उसके  ईश्वर के हाथों में हैं लेकिन हमारा जीवन किसी के काम आ जाये इससे बढ़ कर इस जीवन में और कुछ नहीं हो सकता है। संचालक मनोज कश्यप ने कहा कि हम खुशनसीब हैं जो हमें यह सौभाग्य पर्याप्त हुआ है कि हम अपना रक्त दान कर किसी परिवार का चिराग बुझने से बचा सके। संदीप यादव ने कहा कि रक्तदान करने वाले महान आत्मा हैं जो दूसरों की जिंदगी को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

समिति के सभी  संचालकगण मनोज कश्यप, आकाश यादव, कैलाश धुरी, गोपाल कश्यप, दुर्गेश साहू, दुष्यंत साहू, पप्पू साहू शिवदास मानिकपुरी, अविनाश पांडे राहुल श्रीवास , वेदप्रकाश, कुशल सोनकर, दीपक श्रीवास रमेश साहू , जागेश्वर साहू, ओंकार साहू, अजय श्रीवास मनोज जायसवाल सभी ने आज रक्तदान कर समिति के कार्य पर मन लगन जोर शोर से कर रहे है।

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …