Breaking News

छत्तीसगढ़ सरकार गांव और किसानों के समन्वित विकास के लिए कृत संकल्पित-प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

छत्तीसगढ़ सरकार गांव और किसानों के समन्वित विकास के लिए कृत संकल्पित-प्रभारी मंत्री  गुरू रूद्र कुमार

मुंगेली  प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री  गुरू रूद्र कुमार ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार गांव और किसानों के समन्वित विकास के लिए कृत संकल्पित है इस हेतु किसानों से 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की है और आगामी वर्ष में भी 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जाएगी।

प्रभारी मंत्री  गुरू रूद्र कुमार आज मुंगेली जिले के विकास खण्ड पथरिया के ग्राम भटगांव में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कहीं। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत भटगांव में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बड़ी मात्रा में प्राणवायु देने वाले पीपल का पौधा और पशुधन के लिए चारागाह विकास योजना के अंतर्गत पौष्टिकता युक्त नेपियर घास रोपित किया। तदुपरांत प्रभारी मंत्री  गुरू रूद्र कुमार ने जय माता काली स्व सहायता समूह और एकता स्व सहायता समूह की महिलाओं को बाडी विकास योजना के तहत सब्जी बीज कीट और बैटरी चलित स्पैयर पंप प्रदान किया और उन्हे आर्थिक रूप से समृद्ध बनने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। इसके पूर्व कलेक्टर  अजीत वसंत ने जिले के प्रभारी मंत्री  गुरू रूद्र कुमार को गुलदस्ता भेट कर आत्मीय स्वागत किया।

      प्रभारी मंत्री  गुरू रूद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण करने से एक ओर पर्यावरण संरक्षण और सवर्धन होगा। जल स्तर ऊपर आएगा और लोगों को शुद्धवायु प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर ईमरती और फलदार वृक्ष से किसानों के आय में वृद्धि होगी। जिससे उनके आर्थिक, सामाजिक स्तर में सुधार होगा। प्रभारी मंत्री  गुरू रूद्र कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत भटगांव के पास उपलब्ध राशि से लगभग 05 एकड़ क्षेत्र में पौधा रोपण किया जा रहा है। एक वर्ष बाद सफल वृक्षा रोपण की दशा में इस ग्राम पंचायत को शासन की ओर से 10 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे पंचायत के आय में वृद्धि होगी। इसी तरह जिन किसानों ने खरीफ वर्ष 2020 में धान की फसल ली है यदि वे धान के बदले अपने खेतों में वृक्षा रोपण करते है, तो उन्हे आगामी तीन वर्षो तक प्रतिवर्ष 10 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रभारी मंत्री  गुरू रूद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ लगातार विकास की ओर तीव्र गति से अग्रसर हो रहा है। उन्होने कहा कि कोविड-19 में प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित नहीं हुई है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को खरीफ सीजन 2020-21 की आदान सहायता राशि की पहली किश्त दी गई है। इसी तरह तेंदू पत्ता संग्राहको से 4 हजार रूपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदू पत्ते की खरीदी की गई। उन्होने ग्रामीणों की मांग पर मुक्तिधाम में बाउड्री बाॅल और जैतखाम के पास एवं रामकुमार साहू के घर के पास सीमेंट क्रांकीटीकरण रोड़ बनाने की घोषणा की।

इसके पूर्व सतनामी समाज द्वारा प्रभारी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार का आरती उतार कर भव्य स्वागत किया गया और उनके चरण स्पर्स कर आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति लेखनी सोनू चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी, पुलिस अधीक्षक  डी. आर आंचला, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी  रोहित व्यास, गुरू अमरदास सेवा समिति के अध्यक्ष श्री दुर्गा बघेल, जिला पंचायत सदस्य  वशी उल्लाह खाॅ, प्रतिष्ठित नागरिक  राजेन्द्र शुक्ला,  सोनू चंद्राकर,  दिलीप बंजारा,  नहुस जांगडे़,  गंगु डहरियां,  ओगरे सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।  

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …