जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने किया नवीन हास्पिटल चिरंजीवनी का लोकार्पण

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट

जिले के प्रभारी मंत्री  गुरू रूद्र कुमार ने किया नवीन हास्पिटल चिरंजीवनी का लोकार्पण 

मुंगेली 15 जुलाई 2021//  प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज जिले के विकास विकास खण्ड पथरिया पहुॅचे और उन्होने मुख्य अतिथि की आसंदी से मुंगेली रोड स्थित नवीन हास्पिटल चिरंजीवनी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बिल्हा विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री धरम लाल कौशिक, बिलासपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद  अरूण साव, पूर्व सांसद  लखन लाल साहू, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमति लेखनी सोनू चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  संजीत बनर्जी, जिले के पुलिस अधीक्षक  डी. आर आचला, नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष  ग्वाल दास अनंत, जिला पंचायत के सदस्य श्रीमति जागेश्वरी वर्मा, प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष  थानेश्वर साहू, गुरू अमरदास सेवा समिति के अध्यक्ष  दुर्गा बघेल सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार का हास्पिटल के प्रबंधक डाॅ. के.के साव ने आत्मीय स्वागत किया। लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार ने संबोधित किया। उन्होने नगर पंचायत पथरिया में चिरंजीवनी हास्पिटल की प्रारंभ होने पर हास्पिटल के प्रबंधक डाॅ. के.के.साव को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि पथरिया जैसे ग्रामीण क्षेत्र में चिरंजीवनी हास्पिटल प्रारंभ होने से लोगों को गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार ने हास्पिटल का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को ओडिशा बॉर्डर से दबोचा

🔊 Listen to this दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार …