राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के  आंगनबाड़ी  केंद्रों में विभिन्न  कार्यक्रम आयोजित  

मुंगेली // महिला एवम बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अभिलाषा बेहार  ने बताया की राज्य शासन की मंशानुरूप राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन सितम्बर के माह में प्रतिदिन विभिन्न गतिविधिया एवम  कार्यक्रम किया गया। उल्लेखनीय है

की  01 सितम्बर को जिले के तीनों विकासखण्डों के लिए सुपोषण रथ रवाना किया गया था   राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत    01 सितंबर  से 30 सितम्बर 2021 तक जिले की 05 बाल विकास परियोजना क्रमशः मुंगेली 01, मुंगेली 02, लोरमी 01, लोरमी 02 एवं पथरिया के आंगनबाड़ी केन्द्रों में पूरे सितम्बर माह में पोषण वाटिका, फैंसी ड्रेस, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, मातृ वंदना सप्ताह, एनीमिया जांच इत्यादि का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस पूरे माह के कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों का सहयोग रहा। उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड पथरिया में पोषण माह की अंतिम दिवस पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला स्व सहायता समूह के पदाधिकारियों एवं किशोरी बालिकाओं के मैडल के साथ ही श्रीफल भेंट किया गया।

पोषण माह के के अंतर्गत  राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पोषण वाटिका हेतु श्रीमती पुष्पा पाठक ग्राम पुछेली को सम्मानित किया गया। पोषण माह के कार्यक्रमों में श्रीमती मृदुला ऋषि, श्रीमती रेखा दुआ, श्रीमती सुधाराय बनर्जी,  बजरंग शाण्डेय एवं सेक्टर की पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधिगण के साथ ही जनसहभागिता से कार्यक्रम आयोजित करने हेतु ग्रामीणजनों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को ओडिशा बॉर्डर से दबोचा

🔊 Listen to this दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार …