Breaking News

चोरी के भारी मात्रा में कबाड़ के साथ आरोपी को तखतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

 चोरी के भारी मात्रा में कबाड़ के साथ आरोपी को तखतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

तख़तपुर:- पुलिस से मिली  जानकारी के  अनुसार पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  ग्रामीण ग्रामीण  एसडीओपी  के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व पर लगातार चोरी करने वाले एवं चोरी से संबंधित कारोबारियों के ऊपर कार्रवाई की जा रही है इसी दौरान सूचना प्राप्त होने पर तखतपुर पुलिस द्वारा तहसील चौक तखतपुर के पास एक मेटाडोर वाहन क्रमांक सीजी 11 एबी 0 615 को घेराबंदी कर रोक कर चेक किया गया जिसमें लोहे का प्लेट छड़ के टुकड़ा एवं विभिन्न प्रकार के लोहे का कबाड़ होना पाया गया उक्त कबाड़ चोरी का होने के संदेह पर वाहन सहित कबाड़ को जप्त कर आरोपी अरविंद पटेल के विरुद्ध धारा 41(1-4)सीआरपीसी/ 379 आईपीसी के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है

नाम आरोपी – अरविंद पटेल पिता बनवारी लाल पटेल उम्र 27 साल साकिन केसर वडी थाना जरहागांव जिला मुंगेली

उक्तबकार्यवाही में निरीक्षक मोहन भारद्वाज उपनिरीक्षक सुमेंद्र खरे आरक्षक तरुण केसरवानी सोम कुमार आकाश निषाद ओंकार सिंह राजपूत का विशेष भूमिका रहा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बहनों को दिया ऐसा अनमोल उपहार, जिसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगी बहनें; आजीवन प्रेम और रिश्ते की डोर मजबूत रखने का लिया संकल्प

🔊 Listen to this आठ बहनों का इकलौता भाई, खुमेश ने पेश की भाई-बहन के …