जिले में संचालित सभी स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूलो में संविदा आधार पर विभिन्न पदों पर की जाएगी भर्ती

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

जिले में संचालित सभी स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूलो में संविदा आधार पर विभिन्न पदों पर की जाएगी भर्ती

20 नवम्बर तक आॅनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित

मुंगेली //  जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल दाऊपारा मुंगेली, मंहत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल लोरमी एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल पथरिया में संविदा आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस हेतु 20 नवम्बर शाम 05 बजे तक आॅनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। भर्ती के संबंध में विज्ञापन का अवलोकन जिले की वेबसाईट www.mungeli.gov.in पर किया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आज यहां बताया कि  स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल दाऊपारा, मुंगेली हेतु शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक गणित (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक अंग्रेजी (हिन्दी माध्यम), व्यायाम शिक्षक एवं सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला सहायक, महंत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल लोरमी हेतु  व्याख्याता रसायन (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता हिन्दी (हिन्दी माध्यम), प्रधान पाठक प्राथमिक शाला (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम), सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) एवं भृत्य और  स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल पथरिया हेतु  व्याख्याता हिन्दी (हिन्दी माध्यम), व्याख्याता संस्कृत, शिक्षक कला (हिन्दी माध्यम), शिक्षक विज्ञान (हिन्दी माध्यम), शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम), सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम), लेखापाल/सहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रविवारीय आराधना के दौरान हुआ मेघावी छात्रों  एवं वरिष्ठों का सम्मान

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट रविवारीय आराधना के दौरान हुआ मेघावी छात्रों  एवं वरिष्ठों …