Breaking News

अवैध रूप से हुक्का एवं हुक्का सामग्री बिक्री करते आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ।

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

अवैध रूप से हुक्का एवं हुक्का सामग्री बिक्री करते आरोपी चढ़ा तारबाहर पुलिस के हत्थे ।

आरोपी के कब्जे से करीबन 2,50,000 रूपय का सामग्री जप्त |

आरोपी के विरुध्द धारा 7,20 कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ।

नाम आरोपी

 1. प्रदीप कुमार वाधवानी पिता स्व . किशन लाल वाधवानी उम्र 37 वर्ष निवासी करबला बिलासपुर

बिलासपुर:- पुलिस अधीक्षक  दीपक झा के द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे इसी तारतम्य में आज थाना तारबाहर को सूचना मिली कि सीएमडी चौक विघानगर रोड में स्थित स्टाईल बेल्ट का संचालक हुक्का तथा हुक्का सामग्री काफी मात्रा में रखा है तथा हुक्का भी उपलब्ध करा रहा है कि सूचना प्राप्त हुई सूचना से जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) श्री उमेश कश्यप , नगर पुलिस अधीक्षक ( सिविल लाईन ) श्रीमति मंजू लता बाज को अवगत कराया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुये जिस पर तत्काल थाना तारबाहर से थाना प्रभारी जे ० पी ० गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठीत कर एक व्यक्ति को हुक्का पीने तथा हुक्का सामग्री लेने के लिये रूपय देकर विधानगर रोड स्थित स्टाईल बेल्ट दुकान में भेजा गया जो दुकान संचालक द्वारा उक्त व्यक्ति को हुक्का तथा हुक्का सामग्री कीमती 1000 रू प्रदाय करते पकडा गया मौके पर दुकान संचालक को इस संबंध में नोटिस दिया गया जो संचालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया जो आरोपी दुकान संचालक का कृत्य कोटपा एक्ट के तहत होने से दुकान में रखे 16 नग हुक्का पाट , 850 नग अलग – अलग फ्लेवर के पैकेट , 12 नग अलग – अलग फ्लेवर के बड़े डिब्बे , 7500 नग फील्टर , 200 नग हुक्का पाईप , 60 नग क्वाईल तथा अन्य सामग्री जिनकी अनुमानित कीमत करीबन 2,50,000 रू को जप्त किया गया आरोपी को कोटपा एक्ट के तहत गिरफतार किया गया । ज्ञात हो कि वरिष्ट अधिकारियों द्वारा हुक्का बार तथा अवैध बिकी के संबंध में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है जिसके परिपालन में थाना तारबाहर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित होटल , बार तथा संभावित स्थानो पर लगातार रेड कर कार्यवाही की जा रही है । अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के विरूध्द तारबाहर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …