Breaking News

क्रिश्चन कब्रिस्तान तख़तपुर में मिला था दो कब्र, पूछ ताछ में पता चला दो पालतू कुत्ते का शव पर अभी नही हुई है खुदाई

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

क्रिश्चन कब्रिस्तान तख़तपुर में मिला था दो कब्र, पूछ ताछ में पता चला दो पालतू कुत्ते का शव पर अभी नही हुई है खुदाई

तख़तपुर : विगत दिवस  मसीही समाज की एक ब्यक्ति का अंतिम संस्कार हेतु समाज के अनेक लोग पहुँचे हुए  थे अज्ञात कब्रो को देखकर सभी  के होश उड़ गए थे, संयुक्त मसीही समाज मे पूछ ताछ के दौरान पता चला   की इस कब्र के बारे में किसी को कोई जानकारी नही है, तब लोगो को हुआ संदेह आखिर किसका हो सकता है कब्र ,  तब तत्काल   संयुक्त मसीही समाज अध्यक्ष एम आर प्रसाद ने  थाना तख़तपुर को लिखित सूचना दिया

आइएसबी 24 न्यूज़ ने प्रमुखता से चलाया खबर, 

खबर पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ था,पुलिस भी  हकीकत जानने के लिए तहकिकात में  जूट गये आस पास गांव से पूछताछ करने लगे कही कोई जानकारी नही मिली अंततः कुत्ते का शव दफनाने की बात सामने आई।

थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज 

थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि कब्र की खुदाई  नही किया गया है,पर आजाद पारा निवासी मनोज लिंकन, और मार्शल लिंकन  के  कथन अनुसार   दो पालतू कुत्ते  शव वहाँ दफनाया गया है यदि समाज के लोगो को  आपत्ति होगी तो वहाँ  से हटा दिया जाएगा, 

संयुक्त मसीही समाज अध्यक्ष  एम आर प्रसाद

 अध्यक्ष  एम प्रसाद ने बताया की आजाद पारा निवासी है  मनोज लिंकन,व  मार्शल लिंकन जो कि  वर्तमान  बिलासपुर में रहते है वे लोग आकर कुत्ते को दफनाए जाने की बात बोलकर माफी मांग रहे थे , यदि आप लोग कहे तो वहाँ से कुत्ते के  शव को हटा दिया जाएगा इस पर  एमआर प्रसाद ने कहा कि आप वहाँ बिना अनुमति से वह कुत्ते को शव को दफन किये है यह गलत है,  और वहाँ कुत्ते का शव दफनाया नही जाता  है आप अपने सम्बंधित चर्च के सदस्यता  प्रूफ़ लेकर उनसे मार्गदर्शन ले, साथ ही   से कुत्ते का शव वहाँ से हटाया जाना ही  उचित होगा,,

कब्र खोदे जाने पर होगा सही खुलासा,यदि कथन अनुसार कुत्ते के शव को  वहाँ से हटाने के लिए कब्र को खोदा जाएगा तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बहनों को दिया ऐसा अनमोल उपहार, जिसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगी बहनें; आजीवन प्रेम और रिश्ते की डोर मजबूत रखने का लिया संकल्प

🔊 Listen to this आठ बहनों का इकलौता भाई, खुमेश ने पेश की भाई-बहन के …