Breaking News

छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ द्वारा पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर आज जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

मुंगेली:-छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ द्वारा पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर आज जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे

।संघ द्वारा ब्याख्याता से प्राचार्य पद पदोन्नति के लिए शासन का ध्यान विभिन्न माध्यमों से आकृष्ट कराया गया था।संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला महामंत्री राजीव वर्मा ने बताया कि विभाग का सकारात्मक रुख नही होने पर तीन दिसम्बर को प्रान्तब्यापी धरना प्रदर्शन किया गया था द्वितीय चरण में आज जिला स्तर पर ब्याख्याता से प्राचार्य , प्राचार्य से उपसंचालक पद पर पदोन्नति सहित 6 सूत्रीय मांगो के समर्थन कलेक्टर को राज्यपाल, मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव और सचिव के नाम  ज्ञापन सौपें। मुंगेली जिले में अध्यक्ष वीएन वैष्णव सचिव अशोक कश्यप,के एस राजपूत, डी सी मनहर, एस पी महोबे, आर बी गोस्वामी, जे एस. राजपूत, आशा मिश्रा, विभा साहू ने ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 8 वर्षो से पदोन्नति नही हुई है। 90 प्रतिशत स्कूलों में प्रभारी प्राचार्य कार्यरत है जिसे स्कूलों में गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।इसके कारण विभाग में भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिल रहा है।अभी प्रदेश के 17 जिलों में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पदस्थ है।  पदोन्नति हेतु 3000 से अधिक पद रिक्त है जबकि वरिष्ठ प्राचार्य और व्याख्याता सेवानिवृति के कगार पर है। साथ ही 8 वर्ष में हजारों व्याख्याता सेवानिवृत हो गए है।व्याख्याताओं को प्राचार्य पद पर पदोन्नति करने से शासन को कोई भी वित्तीय भार नहीं आएगा क्योंकि सभी वरिष्ठ व्याख्याता प्राचार्य के बेसिक सैलरी के पार कर चुके है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बहनों को दिया ऐसा अनमोल उपहार, जिसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगी बहनें; आजीवन प्रेम और रिश्ते की डोर मजबूत रखने का लिया संकल्प

🔊 Listen to this आठ बहनों का इकलौता भाई, खुमेश ने पेश की भाई-बहन के …